शातिर अपराधी सहित आधा दर्जन मुल्जिम गिरफ्तार
रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने नगर की नई बस्ती फर्जनदनगर में घेराबंदी कर एक टॉप टेन अपराधी सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। सिरौली के टॉप टेन की क्षेणी में नामित गुलाम मोहम्मद को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी।

जिसके पीछे पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया था और आज सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गुलाम मोहम्मद को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से एक 12 बोर तमंचा, एक कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक इस पर दिल्ली सिरौली में काफी गंभीर धाराओ में मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने ग्राम कल्याणपुर के भूरे खां को भी एक तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया इसपर सिरौली में गौकशी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा रामरहीश बिहारीपुर, नत्थू सिंह ग्राम बिहारीपुर, दिनेश ग्राम सिकटिया, यूनुस बेग ग्राम शहबाजपुर के वारंटियों को गिरफ्तार कर सभी को अदालत भेजा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















