रातों-रात कचरे का ढेर साफ
बोर्ड बैठक में पार्षद, अध्यक्ष और ईओ एक-दूसरे पर लगाते रहे आरोप-प्रत्यारोप
जयेश बादल
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर संचालक नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण शहर के लोगों का जीना मुहाल हो गया था, क्योंकि पिछले करीब 4-5 दिनों से नगर पालिका परिषद द्वारा फेका गया गीला और सूखा कचरा उठाया नहीं जा रहा था, जिस कारण वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कूड़ा घरों में लगे कचरे के अंबारों से सड़ांध और बदबू फैल रही थी।

जिस कारण इलाके के लोगों का जीना मुहाल हो गया था। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्षा और अधिशासी अधिकारी के साथ पार्षद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जड़ते हुए नजर आ रहे थे। जब यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में डाला गया तो उन्होंने सभी को लताड़ लगाते हुए तत्काल शहर की सफाई करवाकर कचरा हटवाने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम नगर पालिका की गाड़ियों के पहिए चलने लगे और रातों-रात शहर में फैले हुए कचरे के साथ-साथ डंप किए गए कचरा को उठाने का कार्य कराया गया। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका में फंड ना होने की बात कहकर अपना अपना पल्ला झाड़ रहे थे और डीजल का भुगतान ना होने के कारण कचरा गाड़ियों के पहिए थम गए थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















