HomeJaunpurशासनादेश की उड़ रहीं धज्जियां

शासनादेश की उड़ रहीं धज्जियां

शासनादेश की उड़ रहीं धज्जियां

कांवड़ियों के मार्ग पर खुलेआम सज रहीं मांस की दुकानें
तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। कांवड़ियों के मार्ग पर मांस की दुकानों को बंद किए जाने के शासनादेश के बाद भी जिला मुख्यालय मार्ग व पिलकिछा रोड पर खुलेआम जानवरों को हलाल कर धड़ल्ले से सड़क पर मांस की बिक्री की जा रही है। दोनों मार्गों पर आधा दर्जन से अधिक ऐसी दुकानें संचालित हैं। यहां से उठने वाली बदबू विशेषकर शाकाहारियों के लिए मुसीबत से कम नहीं। यही नहीं, इन दुकानों पर तमाम आवारा कुत्ते डटे रहते हैं। जो सड़क पर भागते रहते हैं, उनसे टकराकर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। सावन के पावन महीने में शासन के आदेश के बाद भी इन दुकानों पर लगाम लगाने के लिए कोई प्रसाशनिक व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
शासनादेश यह भी है कि मांसाहारियों के लिए हलाल किए जाने वाले किसी पक्षी या बेजुबानों को खुलेआम नहीं काटा जायेगा। उन्हें बंद कमरे या पर्दे की आड़ में ही काटा जाना है। इसके अलावा उन्हें ढक कर बेचना है लेकिन यहां तो शासनादेश का कोई मतलब ही नहीं।बकरी हो या मुर्गा उन्हें खुलेआम काट दिया जा रहा है। यही नहीं, मौत के बाद उन्हें खुलेआम पेड़ में लटकाकर खाल उधेड़ी जाती है। यह आलम चौराहे से पांच सौ मीटर की परिधि में पिलकिछा रोड और ब्लाक मुख्यालय के बगल का है। इसी मार्ग से स्थानीय जिम्मेदारों के अलावा उच्चाधिकारियों का भी आना जाना रहता है। श्रावण महीने में कांवड़ियों का जत्था भी इन्हीं मार्गों से गोमती नदी तट पहुंच पवित्र जल लेता है और जलाभिषेक के लिए शिवालय जाता है लेकिन कभी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसकी शिकायत भी कई बार थाने पर की गई परन्तु नतीजा कुछ नहीं निकला। प्रशासन की उदासीनता के कारण यहां नित्य नयी–नयी दुकानें खुलती जा रही है लेकिन प्रशासन के सिर में जूं तक नहीं रेंग रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read