डा. राखी का प्रवक्ता पद पर हुआ चयन, परिजनों में छायी खुशी
तेजस टूडे सं.
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम फत्तूपुर निवासी डा. राखी सिंह पत्नी विक्रमजीत सिंह (इंजीनियर) का स्ववित्त पोषित मोहम्मद हसन डिग्री कालेज में प्रवक्ता भूगोल पद पर चयन होने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
राखी जी की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूविवि के कुलसचिव डा. विनोद सिंह, डा. शिवलोचन सिंह, प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान, राधेश्याम सिंह, डा निलेश सिंह, भारत सिंह, सत्यम सिंह, सुनीता सिंह, डा. शहनवाज, विद्याधर राय विद्यार्थी सहित बडी संख्या में लोगों ने खुशी जाहिर किया। वहीं दूसरी ओर डा. राखी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














