Homeप्रतापगढ़महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार के लिए कटिबद्ध है सरकार: सांसद

महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार के लिए कटिबद्ध है सरकार: सांसद

महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार के लिए कटिबद्ध है सरकार: सांसद

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। भाजपा सरकार महिलाओं के हक़,अधिकार और सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है, यही कारण है कि प्रदेश और केंद्र की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।यह बातें सांसद संगमलाल गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के तहत रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के अझारा गांव में अनुसूचित बस्ती में आयोजित चौपाल में कहीं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जाति और सम्प्रदाय की महिलाओं को उनका हक मिले और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने पांव पर खड़ी हो सके राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की हितैषी है। महिलाओं को आरक्षण देकर सरकार ने महिलाओं को संसद तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित और आदिवासी लोंगों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। दलित समाज के रामनाथ कोविद को राष्ट्रपति बनाने के बाद भाजपा ने आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर बैठाकर साबित कर दिया है कि भाजपा जाति और सम्प्रदाय वाद की नीति से हटकर सब का साथ और सबके विकास की भावना से कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि चौपाल का उद्देश्य है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रही है या नही। उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनीं और निस्तारण भी किया।इस दौरान उन्होंने शारदीय नवरात्रि में पूजन के लिए महिलाओं को मां दुर्गा की प्रतिमा और नारियल चुनरी एवं कलस प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं से अपील की कि मां आदि सक्ति की आराधना जरूर करें। इसके बाद सांसद ने भटनी और सराय संग्राम सिंह गांव में आयोजित चौपाल को भी सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रतिनिधि अभिषेक पाण्डेय, भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह, रिंकू शुक्ल, गट्टे मिश्र, नितिश दुबे, सीमा सरोज, बिंदु शर्मा, सुधा पांडेय, पूनम पांडे, बिट्टन तिवारी, अरविंद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read