Homeबहराइचगोरखपुर जोन की 12वीं अन्तरजनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता सम्पन्न

गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तरजनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता सम्पन्न

गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तरजनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तर जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/पुरूष प्रतियोगिता-2025 का आयोजन परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन में सम्पन्न कराया गया। इसमें से 11 जनपदों को भाग लेना था किन्तु 7 जनपदों (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, सन्तकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बहराइच) की टीमों ने भाग लिया। शेष 4 जनपद (कुशीनगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती) की टीमों ने कतिपय कारणों से भाग नहीं लिया। इस प्रकार लगभग 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में जनपद ने सर्वाधिक 508 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद सिद्धार्थनगर ने 172 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। महिला वर्ग प्रतियोगिता में जनपद ने सर्वाधिक 183 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद देवरिया ने 124 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में महिला व पुरूष वर्ग प्रतियोगिता की चल वैजयंती जनपद बहराइच ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में निर्णायक मण्डल द्वारा विशेष सहयोग किये जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने उनका आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार में पत्रकार बन्धुओं का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस लाइन के समस्त स्टाफ को इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग हेतु बधाई दी गई। प्रतियोगिता में आये सभी प्रतियोगियों का भी धन्यवाद किया गया कि उन्होंने शालीनतापूर्वक एवं अनुशासित रहकर भाग लिया।
उ0प्र0 पुलिस की अन्तर जोनल प्रतियोगिता इसी माह (फरवरी) के तृतीय सप्ताह में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आयोजित होनी है जिसमें गोरखपुर जोन की टीम को भाग लेने हेतु जोनल टीम का गठन कर लिया गया है जिसे समय से भाग लेने हेतु भेजा जायेगा।अन्त में जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द प्रसाद कुशवाहा के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरा लाल कनौजिया, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, पुलिस लाइन के अन्य सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read