सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को सुनहरा अवसर: समाज कल्याण अधिकारी
सावनी मौर्या
उन्नाव। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पी0सी0एस0,जे0ई0ई0, नीट, एन0डी0ए0, सी0डी0एस0 इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर निःशुल्क साक्षात्कार प्रशिक्षण/आनलाईन प्रशिक्षण/सलाह प्रदान किये जाने के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की कक्षाएं राजकीय इण्टर कालेज, उन्नाव में संचालित है। योजनान्तर्गत 28 जनवरी 2023 को श्री ऋषिराज मुख्य विकास अधिकारी की मोटीवेशन क्लास जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उन्नाव के सभागार में होगी, जिसमें छात्र/छात्राओं कीे सहभागिता होनी है। उन्होंने बताया है कि जो छात्र/छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उन्नाव के सभागार में 28 जनवरी 2023 को अपरान्ह 12.00 बजे उपस्थित हो कर प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












