Homeरायबरेलीचन्दापुर क्षेत्र के मऊ में बकरी चोरी

चन्दापुर क्षेत्र के मऊ में बकरी चोरी

चन्दापुर क्षेत्र के मऊ में बकरी चोरी

तेजस टूडे सं.
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। बीती रात चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ गांव में अज्ञात बकरी चोरों द्वारा एक किसान की 3 बकरियां चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी किसान ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात बकरी चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी शिवचंद पुत्र राम खेलावन पासी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे वह और उनकी पत्नी मधु खाना खाकर सोने चले गये। उसकी तीनों बकरियां दरवाजे पर खूंटे से बंधी थी। गुरुवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो उसकी बकरियां गायब थी। भुक्तभोगी किसान ने अज्ञात बकरी चोरों पर दरवाजे पर खूंटे से बंधी तीनों बकरियां चोरी कर लेने का आरोप लगाया है। मामले में भुक्तभोगी किसान ने पुलिस को सूचना देते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में पूछे जाने पर चंदापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read