Homeउन्नावसहकर्मी के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवती का...

सहकर्मी के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवती का शव

सहकर्मी के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवती का शव

महेन्द्र राज शुक्ल
उन्नाव। जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र की निवासिनी युवती सपना सिंह पुत्री अनमोल सिंह का शव बीते शुक्रवार को लखनऊ जनपद के सरोजनी नगर के त्रिमूर्ति नगर में अपने वरिष्ठ सहकर्मी यजुवेंद्र सिंह के घर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के बाद से यजुवेंद्र फ़रार है व उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है।यजुवेंद्र सिंह त्रिमूर्ति नगर इलाके में ही सानू खान के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता है।

मकान मालिक सानू खान के मुताबिक रात करीब 8 बजे यजुवेंद्र ने उन्हें फोन किया और बताया कि सपना फोन नहीं उठा रही है। इस पर मकान मालिक यजुवेंद्र के कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से देखने पर सपना का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूल रूप से उन्नाव जनपद के अजगैन की मूल निवासिनी सपना (20 वर्ष) लखनऊ के सरोजनी थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर में ही किराये पर कमरा लेकर रह रही थी तथा लखनऊ के एक निजी आनलाइन व्यापार फर्म में कार्यरत थी।

घटना की शाम मृतका ने अपने साथ ही रहने वाली अपनी छोटी बहन को फोन कर काम अधिक होने के कारण़ घर पहुंचने में देरी होने की सूचना दी और अपने बॉस यजुवेन्द्र सिंह का मोबाइल नंबर देते हुये यह भी कहा था कि उसका फोन न लगने पर उसके वरिष्ठ सहकर्मी (बॉस) के नंबर पर फोन कर लेना।
मामला जो भी हो, पुलिस का मानना है कि युवती ने आत्महत्या किया है परंतु वजह स्पष्ट नहीं कि आत्महत्या आखिर अपने वरिष्ठ सह कर्मी के घर पर ही क्यों? शव विच्छेदन आख्या भी पुलिस की अवधारणा के अनुसार मौत का कारण़ “हैंगिंग” ही प्रदर्षित कर रही।

लेकिन घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्य कुछ और ही कहानी बयाँं कर रहे हैं।साक्ष्यों के मुताबिक सपना ने फांसी के फंदे तक पहुंचने के लिऐ कंबल को मोड़कर तकिया बना सहारा लिया जो कि शरीर के बेबस हो जाने के बाद पैरों के नीचे से स्वयं हटाना लगभग असंभव है। घटना को यदि आत्महत्या मान भी लिया जाये तो यजुवेंद्र सिंह फ़रार क्यों? आखिर कैसे पहुंची कमरे की चाबी सपना के पास? क्या कमरे की तीन चाबियाँ थीं? जो सानू खान (मकान मालिक), यजुवेंद्र सिंह व सपना के पास रहतीं थीं। आखिर क्यों सपना ने आत्महत्या के लिए अपना घर न चुनकर यतुवेंद्र का कमरा ही चुना? पुलिस तहकीकात में लगी है और यजुवेंद्र अभी पकड़ से दूर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read