963189
राजस्व निरीक्षक हैदरगंज योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद परिवार जनों द्वारा अंशिका को कूड़ेभार ले गया जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अंशिका को मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसडीएम बीकापुर विकासधर दुबे, एसओ हैदरगंज विवेक राय, लेखपाल अजीत वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजस्व निरीक्षक स्वयं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिवार जनों को सौंप दी जायेगी।





