HomeGhazipurबच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल

एक सप्ताह बाद भी आरोपी नहीं किये गये गिरफ्तार
महिलाओं का आरोप- आज भी उनको मिल रहीं धमकियां
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय कोतवाली भुरकुरा अंतर्गत जाही गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए चोट अधिक लगने की वजह से 4 लोग रेफर कर दिए गए हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

1 सप्ताह पहले गांव के चौहान व हरिजन बिरादरी के बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें गांव वालों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन बुधवार की शाम बच्चों द्वारा फिर विवाद करने पर गांव की महिला लौ जारी चौहान के घर बच्चों की शिकायत करने गई उसी समय गांव के और लड़के आकर तू तू मैं मैं करने लगे जिस पर बात बढ़ने लगी और अंधेरा होते होते दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के साथ लाठी-डंडे चलने लगे सूचना मिलते ही तत्काल भुरकुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया जहां घायलों का उपचार कराया गया जिसमें एक तरफ से सविता रामद्वारा तहरीर दी गई है जिस पर पुलिस द्वारा धारा 147, 323, 504, 506, 323(।) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत गया। वहीं दूसरे पक्ष लव जारी चौहान की तरफ से चार लोगों के खिलाफ धारा 323 504 की तरह मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गुड़ा राजू दिवाकर ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तकरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। राजाराम अनिल कुमार और राम सागर मोहरावती चार लोगों को चोट अधिक लगने की वजह से रेफर कर दिया गया है। 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई नामजद अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं व हरिजन बिरादरी के लोगों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस बारे में हल्का दरोगा हीरामणि यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले में कार्यवाही की जा चुकी है जल्द ही लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं क्षेत्राधिकारी भुरकुरा गौरव कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी तब तक उनकी सुरक्षा के लिए डायल हंड्रेड की पी आरबी गांव में नियुक्त की गई हैं

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read