गायत्री शक्ति पीठ नानपारा ने निकाली कलश यात्रा
अब्दुल शाहिद
बहराइच। गायत्री शक्ति पीठ नानपारा में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बैंड—बाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के पहले दिन पटहरण इमली पर मां गायत्री की पूजा के तत्पश्चात भव्य मंगल कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग होते हुए निकाली।
गायत्री शक्ति पीठ तक गई जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी।
शान्ति कुंज हरिद्वार से आई टोली ने कथा आयोजक संगम लाल रस्तोगी व उनकी पत्नी गिरजा देवी रस्तोगी कलश पूजन कराकर कथा की शुरुआत कराई। कथा व्यास टोली ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है।
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।आयोजन समिति के आनंद रस्तोगी ने बताया कि इन सात दिवसीय कथा में परीक्षित की कथा कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण बाल लीला उद्धव गोपी संवाद, सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, का आयोजन होगा।
इस अवसर पर परमानंद रस्तोगी, श्रद्धानंद रस्तोगी, रामकुमार रस्तोगी, राजकुमार, दीपक कुमार, सुधीर, विवेक रस्तोगी, आर्यवीर, आयांश, देवांश, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ शिव कृष्ण, अतुल चन्द श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अशोक जायसवाल, विपिन सिंह, शुभेंदु मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











