गौ रक्षा समिति ने गौ माता को गुड़ खिलाकर किया पूजन
रूपा गोयल
बांदा। सावन के पावन पर्व पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा बांदा नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचकर गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा गो पूजन कार्यक्रम किया गया और सभी गौ माता को गुड़ खिलाया गया। गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि गौ रक्षा समिति के द्वारा लगातार मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि बरसात का मौसम चल रहा है, कृपया अपने गोवंश बांध लेंं, बाहर बिल्कुल मत छोड़ें।

इस मौके में विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रद्धा गुप्ता, जिलाध्यक्ष पार्वती गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हीरा गुप्ता, गौ रक्षा समिति जिला उपाध्यक्ष, आलोक प्रजापति, आशु प्रजापति एवं समस्त गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












