मुखिया प्रतिनिधि ने शिक्षण संस्थान का किया उद्घाटन
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के पहाड़पुर पंचायत के मधुरापुर हनुमान मंदिर के पास रविवार को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अरुण यादव ने विवेकानंद क्लासेज नामक एक निजी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के खुल जाने से ग्रामीण इलाके के बच्चें लाभान्वित होंगे। संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस संस्थान में वर्ग सातवीं से इंटर तक के विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाएगी। मौके पर गोपाल पांडेय, धीरज कुमार, भुजाली यादव, अलख निरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












