Homeबिहारराष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान में बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान में बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान में बैठक सम्पन्न

बाल नेतृत्व व बाल भागीदारी को लेकर हुई चर्चा
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के तत्वाधान में बाल अधिकारों, बाल नेतृत्व और बाल भागीदारी को लेकर ताजपुर गांव में एक बैठक किया गया जिसमें लगभग 60 छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया राज्य समन्वयक धर्मदेव पासवान ने बताया कि यह जो प्रक्रिया शुरू की गई है, यह मुख्य रूप से 06 वर्ष से 18 वर्ष तक के पढ़ने वाले बच्चों के लिए हैं जिसमें खासकर अनुसूचित जाति/जनजाति के समुदाय के बच्चे को शामिल किया गाया है।

श्री पासवान ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव और उन्हें मिलने वाली योजना एवं उनके अधिकार को लेकर कार्य करेगी। ताकि उन्हें उनका अधिकार मिल सके और उन्हें बराबरी के साथ सभी आजादी महसूस कर सके इसके साथ ही बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाया जायेगा, ताकि आने वाले दिनों में अपने अधिकार को समझ सके और अपनी आवाज बन सके। श्री पासवान ने यह भी बताया कि हम लोग इस गांव समुदाय के साथ लगातार कार्य करेंगे और उन्हें जागरूक करेंगे और उन्हें भी उनके हक अधिकार के में बताएंगे। ग्रुप की सी आर सी रीता देवी के साथ मनोज पासवान एवं साहिल उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read