गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एसके सिंह, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज अष्टभुजा प्रसाद सिंह के द्वारा त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण अपराधियों की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में सुरेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू वह आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में जीआरपी वह आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा प्लेटफार्म संख्या 7/8 के पास से एक अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार जिला पटना निवासी को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से पुलिस ने 6 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया पकड़ा गया अभियुक्त ट्रेनों के माध्यम से गाँजा की तस्करी करता था जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















