पुलिस के पहरे में बंटा खाद, अधिकांश किसान बैरंग लौटे वापस

पुलिस के पहरे में बंटा खाद, अधिकांश किसान बैरंग लौटे वापस

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। शंकर वर्मा ने बताया कि इस समय जमीन में अछी नमी और उपजाऊ तथा खेती के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है लेकिन खाद न मिलने के कारण बोआई का समय चल रहा हैं। आसपुर देवसर में डीएपी खाद की कमी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। गेंहू की बोआई केइस सीजन में खाद ना मिलने से किसानों को बड़े नुकसान का डर सता रहा है। इसी डर को देखते हुए महिला व पुरुष किसान सुबह 4 बजे से भूखे प्यासे केंद्रों पर डटे रहे हैं। मंगलवार को साधन सहकारी सीमित राम पुर बावरिया धौरहरा गांव में बने इफ्को केंद्र पर खाद लेने के लिये किसानों में मारामारी का माहौल रहा। पुलिस के कड़े पहरे में किसानों को खाद वितरित किया गया। मंलवार की सुबह से ही सीमित में खाद आने की सूचना के साथ ही किसान केंद्र पर खाद लेने के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई। खाद लेने के लिए किसानों की केंद्र पर लंबी-लंबी लाइनें भी लग गईं। जमकर धक्का मुक्की भी हुई। जिसके बाद हालात काबू में रखने और खाद बांटने के लिए पुलिस को लगाया गया। मगर सीमित पर कम खाद होने से महिला व पुरुष अधिकांश किसानों को बैरंग वापस जाना पड़ रहा है। सीमित के अध्यक्ष डॉ. रामकृपाल सिंह ने बताया कि सीमित पर 180 बोरी डीएपी आई थी जो किसानों को वितरित की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA