HomeJaunpurपेट्रोल पम्प लूटकांड के पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

पेट्रोल पम्प लूटकांड के पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

पेट्रोल पम्प लूटकांड के पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

पंकज बिंद
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना प्रभारी संतोष कुमार राय द्वारा लूटकांड के पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार विगत 14 मई को लमहन स्थित धनदेई पेट्रोल पंप पर पांच बदमाश बाइक से पहुंचकर दिनदहाड़े लूट किए थे। लूट के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी थी जिसमें चार आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली थी। जबकि एक 25000 का इनामी बदमाश अभी भी पकड़ से दूर है।

स्वघोषित उद्योगपति ने कईयों को दिया “लॉलीपॉप”

ऐसे में लूटकांड के आरोपी बलजीत निवासी सोनावा थाना चांदा, अनिल निवासी सोनावा थाना चांदा, जीतू जायसवाल थाना आसपुर देवसरा निवासी तुरकौली व उक्त गांव निवासी चंदन व 25000 के इनामी श्याम सिंह पर भौतिक लाभ के लिये अपराध करने के आरोप में गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। 25000 के इनामी फरार बदमाश के लिये टीम गठित की गई है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read