HomeJaunpurस्वघोषित उद्योगपति ने कईयों को दिया "लॉलीपॉप"

स्वघोषित उद्योगपति ने कईयों को दिया “लॉलीपॉप”

स्वघोषित उद्योगपति ने कईयों को दिया “लॉलीपॉप”

कबीर
जौनपुर। सियासत का नशा भी क्या खूब होता है, जिसे एक बार चढ़ जाए उतरता ही नही। इस नशे की जद में रहने वालों की फेहरिस्त बड़ी लम्बी है। फिलहाल एक नाम जिले में काफी दिनों से सुर्खियों में है (नाम का खुलासा नहीं करूंगा, क्योकि समझदार को इशारा ही काफ़ी)। तो आइए बात करते है एक स्वघोषित मुम्बईया उद्योगपति की। साहेब ने विगत साल जौनपुर में इंट्री ली। भौकाल और ताम-झाम देखकर लोगों को लगा कि बड़ा आदमी है सटने में फायदा रहेगा फ़िर क्या था सटने वाले सटते चले गए और लंबी लाइनें लगने लगी। साहब के दरबार में हर आम-ओ-ख़ास हाजिरी लगाने लगे। जय-जयकार करने वालों का काफ़िला बढ़ता गया।

लड़की के सिर पर खून सवार हुआ, प्रधानपति को सरेआम मारी गोली, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

साहब को लगा लोकप्रियता का सारा रिकॉर्ड मैंने तोड़ दिया है क्यों न चुनाव लाडू और कूद पड़े मैदान में नतीजतन करारी हार मिली। फिर फलाने मुम्बई उड़ लिए जहाज़ से। फ़िर वापस आये और एलेक्शन लड़ने का मन बना लिया है। जिले में रहते हुए लगभग तीन दर्जन लोगों से खूब वादा किया कि मैं ये कर दूंगा वो कर दूंगा फलाना ढिमका और न जाने क्या-क्या। लोगों ने भी सोचा बड़ा आदमी है फिर क्या रीबन कटवाने वालो की जमात पहुँचने लगी और साहब ने भी दिल खोलकर फीता काटा और मुख्य अतिथि बने। अब फीता कटवाने और दरबारियों की जमात उन्हें सम्भावित ठिकानों पर ढूंढ रही और साहब मिल ही नही रहे। पता चला है कि वह स्वयं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उद्योगपति ने भी जिले के लोगो को खूब लॉलीपॉप दिया। इन दिनों कथित उद्योगपति के बारे में लोग खूब चर्चा कर रहे है कि ससुरा खाली लॉलीपॉप दिया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read