HomeJaunpurआम तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, कई घायल

आम तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, कई घायल

आम तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, कई घायल

चंदन अग्रह​रि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रास्ते व आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 7 लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। घायलों को सीएचसी मंे भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार की शाम पेड़ से आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दबंगों ने देव नरायन (34), उनकी पत्नी चंद्र रेखा (30) व इंद्रसेन (18) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।

पेट्रोल पम्प लूटकांड के पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

वहीं क्षेत्र के सुरिस गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडे से पिंकू गुप्ता (22) पुत्र भीम गुप्ता, रीता गुप्ता (48) पत्नी भीम व पड़ोसी जड़ावती (65) पत्नी रामनरायण व बिंदू (35) पुत्री रामनरायण गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read