गैंगस्टर एक्ट का वांछित अक्षय वर्मा बिहार से किया गया गिरफ्तार
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के वंचित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में धारा 3(1) यू०पी० गैंगस्टर एक्ट थाना सारनाथ से संबंधित वांछित अभियुक्त अक्षय वर्मा और अक्षय बारी पुत्र अर्जुन वर्मा निवासी महुवत थाना सोनहल जनपद कैमूर बिहार से गिरफ्तार किया।
ग्राम महुवत थाना सोनहल जनपद कैमूर बिहार से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह थाना लालपुर पांडेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह चौहान चौकी प्रभारी पहाड़ियां, कांस्टेबल भारत राय, कांस्टेबल मनीष तिवारी, कांस्टेबल लबरेज खान शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












