HomeJaunpurJaunpur News : पत्रकार वारीन्द्र पाण्डेय मुम्बई में किये गये सम्मानित

Jaunpur News : पत्रकार वारीन्द्र पाण्डेय मुम्बई में किये गये सम्मानित

Jaunpur News : पत्रकार वारीन्द्र पाण्डेय मुम्बई में किये गये सम्मानित

कृष्णा सिंह
डोभी, जौनपुर। साहित्यकार व पत्रकार वारीन्द्र पाण्डेय को महाराष्ट्र के गोरेगांव में सम्मानित किया गया। जौनपुर के मूल निवासी व मुंबई के उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह ने गोरेगांव आफिस में श्री पाण्डेय को पत्रकारिता जगत में उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं निष्पक्ष संकलन के लिये अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि जौनपुर का नाम राष्ट्रीय पटल पर लाने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करना अपना नैतिक धर्म समझते है।

उन्होंने कहा कि वारीन्द्र पाण्डेय गांव में साहित्य साकेत पुस्तकालय का कुशल प्रबंधन कर लोगों को उनकी रुचि की पुस्तकें उपलब्ध कराते हैं जो प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि जौनपुर का धार्मिक विकास करना मेरा सपना है। यहां बहुत सारे ऐतिहासिक महत्व के स्थान है जिन्हें सजाने संवारने की जरुरत है। जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में ख्यातिलब्ध ज्ञान प्रकाश सिंह ने समय—समय पर समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया है। कोविड 19 महामारी के दौरान उन्होने खाद्यान वितरण के साथ अनाथ हुए बच्चों को गोद लिया। श्री सिंह ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के लियें 1 करोड़ 21 लाख का सहयोग दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read