गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। कमासिन थाना पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल दिया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कमासिन थाना पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त शैलेश उर्फ सूरज पुत्र विष्णु दत्त निवासी अमलोखर थाना कमासिन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके संबंध में कमासिन थाने में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था जिससे कमासिन थाना पुलिस के द्वारा सूचना पर अभियुक्त को उसके घर कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोंखर से गिरफ्तार किया गया है जिसको गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल साहू एवं कांस्टेबल अंकित यादव शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















