सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
सादात, गाजीपुर। नगर स्थित समता पीजी कॉलेज में बुधवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम अधिकारी अवनीश राय के नेतृत्व में चयनित बस्ती में सेवा और श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने जनजागरण का कार्य भी किया। बौद्धिक सभा में प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह, प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अवनीश राय सहित अन्य वक्ताओं ने शिविर में दी जाने वाली जानकारी को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। वक्ताओं ने बताया कि एनएसएस उत्तम चरित्र निर्माण में सहायक है और इससे आत्मसंयम तथा समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान राजकुमार सोनकर, अरुण यादव सहित समस्त शिविरार्थी छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















