जनपद में गणेश महोत्सव की धूम, भक्तों ने लगायी अर्जी
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। पूजा स्थलों पर विधि—विधान से पूजन अर्चन किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र भी गणेश भक्ति से गुंजायमान है। वहीं जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिख रहा है। शहर में लगभग दो दर्जन प्रतिमाएं स्थापित की गयी है। काजी कटरा के मक्केश्वर महादेव मंदिर में श्री पालकी गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहां महाराष्ट्र प्रान्त से गणेश प्रतिमा को लाया गया है। समिति के महामंत्री आशीष साहू ने बताया कि गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश भक्त सुबह सायं की आरती में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 25 सितम्बर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। वही 26 सितंबर को बप्पा की भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया है।वहीं दूसरी ओर समिति के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को एसडीएम सदर डॉ. पूजा यादव, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, दरगाह थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, कैसरगंज सांसद सुनील सिंह, समाजसेवी मन्नू सिंह को कार्यक्रम पत्रिका भेंट करके विशाल भंडारे व महाआरती के लिए आमंत्रित किया है। गुरुवार 28 सितम्बर को विशाल पालकी शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन शहर के झिंगहा घाट में किया जायेगा। महोत्सव को सम्पन्न कराने में अध्यक्ष संदीप सोनी, महामंत्री रवि प्रकाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, राहुल सोनी, अखिलेश श्रीवास्तव विनोद, सोशल मीडिया प्रभारी अमरीष साहू, राहुल साहू, रोहन साहू सहित अन्य गणेश भक्त लगे हुए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










