कलेक्टर बिटिया प्रोग्राम में कोचिंग प्राप्त कर रहीं बालिकाओं से सीडीओ ने की भेंट
अब्दुल शाहिद
बहराइच। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने शिवा एग्रो कृषक उत्पादक संगठन के तत्वावधान में संचालित ध्येय आईएएस फाउण्डेशन अन्तर्गत कलेक्टर बिटिया प्रोग्राम के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही बालिकाओं से मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने भेंट कर उन्हें सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि अपने लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम से मुंह न मोड़ने की सलाह दी। इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने डीडी एग्री टी.पी. शाही व जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय के साथ बीएमजीएफ समर्थित टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (टीएसयू), कृषि विभाग बहराइच द्वारा नियो फार्म टेक्नोलॉजी से निर्मित बैटरी ऑपरेटेड स्प्रे मशीन के प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए इसे कृषकों के लिए उपयोगी बताते हुए सम्बन्धित को निर्देश दिया कि जिले के विकास खण्डों पर प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को स्प्रे मशीन की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की जाय। टेक्निकल सर्पोट यूनिट के सलहकार अरविन्द मिश्रा ने बताया कि एफपीओ इस तकनीकी को अपनाकर कम समय में अधिक फसलों पर छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह तकनीकी महिलाओं के लिए आसान होगा। इसको चलाना उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदयशंकर सिंह, कैसरगंज शिशिर वर्मा, प्राविधिक सहायक कृषि प्रदीप कुमार सहित कई प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










