HomeJaunpurजुआरियों ने दो सिपाहियों को जमकर पीटा, पांच गिरफ्तार

जुआरियों ने दो सिपाहियों को जमकर पीटा, पांच गिरफ्तार

जुआरियों ने दो सिपाहियों को जमकर पीटा, पांच गिरफ्तार

ओरछी, बदायूं (पीएमए)। फैजगंज बेहटा में तैनात दो सिपाहियों की हरकत रविवार को उन पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही जुआरियों से हफ्ता वसूली करने पहुंचे थे। उसी दौरान जुआरियों ने उन्हें पकड़कर पीट दिया। बाद में थाने से पुलिस पहुंचने पर पांच जुआरी गिरफ्तार कर लिए गए।
फैजगंज बेहटा में तैनात आरोपी वही सिपाही हैं, जिनका रिकॉर्ड बरेली जिले में खराब हो चुका है। हफ्ता वसूली और अन्य मामलों में बदनाम होने के बाद उनका फैजगंज बेहटा ट्रांसफर किया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार दोपहर दोनों सिपाही सादा कपड़ों में जुआरियों से हफ्ता वसूली करने पहुंचे थे।

80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म

उन्होंने पहले से ज्यादा रुपये मांगे। उस वक्त जो रुपये फड़ पर पड़े थे, वो भी सिपाही हड़पना चाहते थे। इससे जुआरियों ने दोनों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।
सिपाहियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद थाने से और पुलिस बल पहुंच गया। फिर घेराबंदी कर पांच जुआरियों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले गई। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इस पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

Must Read