80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म

80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म

बदायूं (पीएमए)। वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला से नाती ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक हलवा खिलाने के बहाने दादी को अपने घर ले गया था। पुलिस ने महिला की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
यह घटना शनिवार रात की बताई जाती है। वृद्ध महिला के मुताबिक वह अपने घर में बैठी थी। तभी चचेरे देवर का 35 वर्षीय बेटा महिला के पास पहुंचा। उसने पहले खाना खाने के बारे में पूछा। वह काफी देर तक इधर-उधर की बातें करता रहा। बाद में बोला कि उसके घर पर हलवा बना है। हलवा बहुत अच्छा है। दादी चलो चलकर थोड़ा खा लो। दादी ने पहले मना किया। जब उसने जिद की तो महिला साथ चली गई।
उस वक्त आरोपी के घर में बाकी कोई मौजूद नहीं था। महिला उसके कहने पर घर में चारपाई पर जाकर बैठ गई। तभी आरोपी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि बुजुर्ग होने की वजह से वह आरोपी का विरोध नहीं कर सकी।

तबादले से गुस्साए कर्मचारी ने भाजपा नेता पर किया हमला

बाद में युवक ने चुप रहने की धमकी देकर पीड़ित को घर भेज दिया। महिला ने परिजन को घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार दोपहर तक आरोपी युवक के परिवार वाले पीड़ित को मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। शाम को महिला ने थाने जाकर तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
वजीरगंज थाना क्षेत्र की 80 साल की महिला ने परिवार के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और महिला का रिश्ता दादी नाती का बताया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई उसके आधार पर होगी।
– सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।