Homeभारतरेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

बरेली (पीएमए)। बारादरी के पीली मिट्टी इलाके में जुए के फड़ पर रेलवे के गैंगमैन गुलाबबाड़ी निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों का आरोप है कि तीन-चार दोस्त धर्मेंद्र को घर से बुला ले गए थे।
घटनास्थल के नजदीक मौजूद रहे लोगों के मुताबिक रविवार शाम करीब पौने पांच बजे चार-पांच लोग मैदान में जुआ खेल रहे थे। अचानक गोली चली तो एक युवक गिर पड़ा और बाकी सब भाग निकले।
सूचना पर सीओ साद मियां खान और इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक पहुंचे तो मौके पर ताश के पत्ते बिखरे हुए थे। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त बरेली जंक्शन पर कार्यरत गैंगमैन धर्मेंद्र के रूप में हुई।

जुआरियों ने दो सिपाहियों को जमकर पीटा, पांच गिरफ्तार

उसकी कनपटी में दाहिनी ओर लगी गोली बायीं ओर से निकल गई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने भी फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। धर्मेंद्र के बड़े भाई धर्मवीर ने बताया कि उनका भाई जुआ नहीं खेलता था। तीन-चार दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या कर दी। हत्या की वजह वह नहीं बता सके। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर जुआ होने की बात भी सामने आई है। जांच की जा रही है। – रवींद्र सिंह, एसपी सिटी

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

Must Read