HomeVaranasiऑनलाइन रुपये भेजने का झांसा दे युवक के खाते से 95000 हजार...

ऑनलाइन रुपये भेजने का झांसा दे युवक के खाते से 95000 हजार रूपये की हुई ठगी

ऑनलाइन रुपये भेजने का झांसा दे युवक के खाते से 95000 हजार रूपये की हुई ठगी

निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौर ग्राम निवासी एक युवक के खाते से अज्ञात साइबर जलसाज ने रविवार की रात रुपया भेजने का झांसा दे 95 हजार रुपया उड़ा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौर ग्राम निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजा नामक युवक वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

रविवार की रात साइबर जालसाज ने युवक को फोन कर बैंक खाते में ऑनलाइन रुपया भेजने का झांसा दे, चालबाजी से बैंक खाते संबंधित विवरण जानकर उसके खाते में से तीन बार में 95000 रुपया ऑनलाइन निकाल लिया। जब मोबाइल पर मैसेज (एसएमएस) आया तब युवक को उसके साथ हुए ठगी के बारे में जानकारी हुई। ठगी के शिकार हुए युवक ने मिर्जामुराद थाने पहुंच घटना की सूचना देने के साथ ही ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज करावाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read