HomeBiharचार शराबी गिरफ्तार

चार शराबी गिरफ्तार

चार शराबी गिरफ्तार

चन्द्रभूषण तिवारी
भभुआ, कैमूर (बिहार)। भगवानपुर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम सब इंस्पेक्टर सह मध निषेध के विशेष प्रतिनियुक्त पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में निकली। पुलिस की संध्या गश्ती टीम ने शराब के नशे में धुत कुल चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। इनमें स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ पंचायत के चुआं गांव निवासी तेजबली मुसहर के पुत्र राजेश कुमार उम्र 25 वर्ष, डोम मुसहर के 28 वर्षीय पुत्र संतलाल मुसहर तथा ओरगांव गांव निवासी स्व. कैलाश बिना के 60 वर्षीय पुत्र शंकर बिंद के साथ-साथ चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्व. लल्लू मुसहर के 30 वर्षीय पुत्र तेजू मुसहर बताए गए हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि इनमें से तीन पियक्कड़ों को मातर रोड तथा शेष एक को ओरगांव गांव से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार के दिन उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read