जिले में अंधाधुंध फायरिंग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत

जिले में अंधाधुंध फायरिंग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत

बलिया, (पीएमए)। जिले में दिनदहाड़े बदमाशों के दुस्साहस ने हड़कंप मचा दिया। बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर दोपहर 12 बजे करीब सशस्त्र बदमाशों ने कार सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पति के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लगभग 10 से 12 राउंड हुई फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

मोदी कैबिनेट में भोजपुरी स्टार रवि किशन के भी शामिल होने की चर्चा

घायलों को सोनबरसा सीएससी ले जाया गया, जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह का इलाज किया जा रहा था। दिनदहाड़े गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बैरिया कस्बा निवासी वार्ड-5 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह(32) पुत्र जयराम सिंह और वार्ड नंबर-6 के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह(40) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चांदपुर के साथ कार से बैरिया की तरफ जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे चिरैया मोड़ के पास बाइक से आए सशस्त्र बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाकर के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 10 से 12 राउंड की हुई फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश रेवती की दिशा की ओर भाग निकले।

सड़क दुर्घटना में एक साथ 3 लोगों मौत, 6 लोग घायल

आनन-फानन स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों घायलों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सबल सिंह का इलाज किया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की लोगों के अनुसार जलेश्वर सिंह को कई गोलियां मारी गईं।

उनके मरने की पुष्टि होने के बाद ही बदमाश वहां से भागे। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने डेरा डाल लिया था। मामले की जांच की जा रही थी।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent