करंजाकला में भाजपा नेता का बगावती तेवर, खरीदा पर्चा

करंजाकला में भाजपा नेता का बगावती तेवर, खरीदा पर्चा

देवरानी जेठानी भी प्रमुख चुनाव के मैदान होगी

जौनपुर। विकासखंड करंजाकला ब्लाक का प्रमुख चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा ने अपना प्रत्याशी राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव की भयेहु पूनम यादव को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया। जिसके बाद एक भाजपा नेता ने बागी रवैया अपनाया है। दो—दो सेटो मे चार मे पर्चा खरीदकर चुनाव मैदान में ताल ठोंक दिया।
बता दें कि करंजाकला विकासखंड के प्रमुख चुनाव में छ प्रत्याशियों ने कुल 10 पर्चे खरीदा हैं। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूनम यादव ने दो पर्चा खरीदा। समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी एवं मा वैष्णवी एजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंधक रामानंद यादव की पत्नी गीता यादव ने दो सेट मे पर्चा लिया है।

जिले में अंधाधुंध फायरिंग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत

इसके अलावा भाजपा नेता राजेंद्र यादव काका की पत्नी उषा यादव ने दो पर्चा और उनकी जेठानी उर्मिला यादव ने दो पर्चा खरीदा। देवरानी जेठानी ने भाजपा से समर्थन न मिलने पर बागी रवैया अपनाया। वही दो निर्दलीय चुनाव मैदान मे ताल ठोक रहे।
जिसमें आशा देवी एक पर्चा और निर्दलीय गंगा यादव ने एक पर्चा खरीदा है। करंजाकला प्रमुख चुनाव में कुल 6 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीद कर चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। लेकिन नामांकन करने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा की सुनाओ मैदान में कौन-कौन अंतिम दौर तक टिकेगा।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent