टूंडला चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक यादव का शिकोहाबाद जाते समय टूंडला चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वागत के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर पूर्व मंत्री का अभिनंदन किया और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष मास्टर देशराज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी अमर सिंह पचहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, वरिष्ठ नेता निरंजन सिंह पौनिया, उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नेश राजौरिया, सचिव मंजीत सिकरवार, चौधरी नरेंद्र रावत, ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट, महेंद्र सिंह जुरैल, भोला पौनिया, किशोर चौधरी, पंडित अवनीश बरुआ, संजय सिंह, मंजीत सिंह, योगेश सिकरवार, गोलू निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।











