HomeTrendingटूंडला में सार्वजनिक शौचालय की सफाई एवं सजावट करके दिया गया स्वच्छता...

टूंडला में सार्वजनिक शौचालय की सफाई एवं सजावट करके दिया गया स्वच्छता का संदेश

  • टूंडला में सार्वजनिक शौचालय की सफाई एवं सजावट करके दिया गया स्वच्छता का संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। विश्व शौचालय दिवस पर नगर पालिका परिषद टूंडला की ओर से सुभाष चौराहा बस स्टैंड के पास स्थित सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कराई गई। शौचालय को सजाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 20 नवंबर को शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक शौचालय की सफाई के साथ सजावट की गई। इस दौरान लोगों से सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। नगरवासियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अशोक शर्मा, आईईसी टीम सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

 

 

 

 

Must Read