खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया विशेष अभियान
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विभिन्न शिकायतों की क्रम में सतीश कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य) ll के नेतृत्व एवं निर्देशन में उधरनपुर स्थित लौंज निर्माण इकाई से एक लौंज का सैंपल सांभा बाजार शाहाबाद स्थित फातिमा कन्फेक्शनरी से एक नमकीन का सैंपल तथा एक चेरी का सैंपल साथ ही हरपालपुर स्थित कल्लू के प्रतिष्ठान से एक मैदे का सैंपल संग्रहित किया गया जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम किशोर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशी राम उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










