खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष अभियान
अमित त्रिवेदी
हरदोई। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के क्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की दृष्टिगत सतीश कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व एवं निर्देशन में मो. कलीम तिलुइया संडीला से एक सैंपल मखाना का, सुंदरलाल तिलुइया कला से एक सैंपल साबूदाना का व मो. आरिफ तिलुइया संडीला से एक सैंपल मूंगफली दाना का संग्रहित किए गए। इस तरह कुल 3 सैंपल संग्रहित किए गए जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बेहंदर रोड स्थित जय मां काली केला प्लांट में लगभग 70 दर्जन सड़े केले नष्ट कराये गये। इस कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशीराम, अनिरुद्ध गंगवार, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















