अभियुक्त गिरफ्तार, यूकेलिप्टस की लकड़ी बरामद
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय थाना को0 जरवा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रभान पासवान व उ0नि0 वीरेन्द्र पाण्डेय मय हमराहियान हे0का0 सुरेन्द्र कुमार यादव व का0 सलमान के कस्बा बालापुर में नवरात्रि दुर्गा पूजा के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पिपरी के पास सरयू नहर पर लगे सरकारी नहर विभाग का यूकेलिप्टस के पेड़ों को चोरी से काटकर कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली पर लाद रहे हैं और कहीं ले जाने वाले हैं, इस सूचना पर विश्वास करके तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए 01 नफर अभियुक्त असफाक अल्ला पुत्र दवीर अहमद नि0 ग्राम गनेशपुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर उम्र करीब 40 वर्ष को एक अदद पुराना स्कार्ट ट्रैक्टर मय ट्राली जिस पर ताजा कटा यूकेलिप्टस की लकड़ी मोटे पतले भिन्न-भिन्न माप के कुल 34 लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















