मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुईं उपजिलाधिकारी विदुषी

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुईं उपजिलाधिकारी विदुषी

जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत बल्दीराय ब्लॉक से डीजे और बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा का 65 ग्रामसभाओं में स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, बल्दीराय उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने झंडी दिखाकर कलश यात्रा रवाना किया। पांच फीट की “कलश” चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार बल्दीराय ब्लॉक परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा 65 ग्रामसभाओं से होते हुए आज शाम जिला मुख्यालय पहुंची। बड़ी तादाद में क्षेत्र की महिलाएं व पुरुषों ने कलश यात्रा में अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि कलश यात्रा से लोगों में राष्ट्रीय एकता व देशप्रेम की भावना बढ़ेगी। जि.पं. अध्यक्ष उषा सिंह ने क्षेत्रीय लोगों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर समाज की एकता पर बल दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, विशाल शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य नरेश चन्द्र उपाध्याय दीपू, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, बीडीओ सत्य नारायण सिंह, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह, अवधेश दुबे, भाजपा नेता राम नारायण उपाध्याय, सुनील सिंह, प्रधान मोहम्मद सम्मू पप्पू, प्रधान गोकरन शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि विजय पासी, प्रधान प्रतिनिधि/जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा धर्मेंद्र तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी, प्रधान ऊधो प्रताप यादव, प्रधान कुसुम यादव, प्रधान परवेश, प्रधान श्रीपाल पासी, प्रधान बलराम यादव, बबलू सिंह, वेद अग्रहरि, हरिभान सिंह, बीडीसी अजय मिश्र, प्रधान मोहम्मद असलम, प्रधान प्रतिनिधि बजरंग सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर उर्फ बब्बू, प्रधान बिंद्रा यादव, प्रधान हजारी लाल साहू आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA