कोतवाली देहात व स्वाट टीम ने चोरी की घटना का 24 घण्टे में ही किया पर्दाफाश
चोरी के सामान सहित चोर हिरासत में
चंचल लोधी
एटा। बीते 17 अक्टूबर को थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई कि 16/17 अक्टूबर की रात्रि को नगला गलू निवासी सतीश यादव पुत्र राजपाल यादव जो कि होमगार्ड चालक के तौर पर 112 पीआरवी 1948 थाना कोतवाली देहात पर तैनात है) के यहां अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है जिसमें चोरों द्वारा सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य सोने चांदी के आभूषण, 1 लाइसेंसी रिवाल्वर 11 कारतूस एवं 18,820 रुपए, अलमारी से चोरी कर लिए है।
इस संबन्ध में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत किया गया। बुधवार को थाना कोतवाली देहात एवं जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत नगला गलू निवासी सतीश यादव पुत्र राजपाल यादव के यहां हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की रिवाल्वर, कारतूस, सोने चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन सहित समय करीब प्रातः 6 बजे एका जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त मंजेश वादी के दूर के रिश्ते में भांजा लगता था और उसका वादी सतीश यादव के घर आना—जाना था। अभियुक्त मंजेश अग्निवीर परीक्षा देने के लिए काफी समय से सतीश के घर पर रुका हुआ था। अभियुक्त मंजेश पर वादी पक्ष काफी हद तक विश्वास करते थे। इसी विश्वास के चलते अभियुक्त की घर में रखी नगदी, आभूषण, कीमती सामान एवं अलमारी की चाबी रखने के जगह नजर में आ गई थी। रुपयों तथा जेवरात पर नियत खराब होने के चलते अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जनपदीय डॉग स्क्वाड टीम में तैनात डॉग एडमिन उर्फ राजा ने पुलिस टीम को पीड़ित के घर से लेकर अभियुक्त के घर तक का रास्ता दिखाकर घटना का अनावरण किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












