HomeTrendingगरीब के घर लगी आग, गाय के बछड़े की हुई मौत, अनाज...

गरीब के घर लगी आग, गाय के बछड़े की हुई मौत, अनाज व बाइक भी जली

  • गरीब के घर लगी आग, गाय के बछड़े की हुई मौत, अनाज व बाइक भी जली

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। गरीब के आशियाने में आग लग गई जिसमें खाने पीने का सामान सहित मोटरसाइकिल जल गई और आग में झूलसे बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। रौसारा मंजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी राम गोपाल गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहता है जहां दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लग गई। रामगोपाल ने बताया कि किसी ने आग लगा दिया। इसमें छः बोरी, तीन बोरी चावल, एक बोरी सरसों, डेढ़ बोरी धनिया, 50 किलो चना व बेटी की शादी फरवरी में थी इसके लिए नगद भी था वह भी चला गया। 112 को सूचना दी गई थी। मौके पर 112 आई थी किसी अज्ञात द्वारा आग लगाई गई है। मैंने किसी को देखा नहीं है।

 

 

 

 

Must Read