सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर बिना भेदभाव सभी के कार्य निर्धारित समय पर करना चाहिए: डीएम
अमित त्रिवेदी
हरदोई। पूज्य बापू महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण किया। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट आदि के साथ महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट की स्वच्छता वाटिका में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी जी के बताये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर बिना भेदभाव सभी के कार्य निर्धारित समय पर करना चाहिए। जिलाधिकारी ने ‘‘मेरी माटी, मेरा देश के अर्न्तगत उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ कलेक्ट्रेट के स्वच्छा गृहियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।














