Homeजालौनमहात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए:...

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए: डीएम

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए: डीएम

रंजीत सिंह
उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कैंप कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, सभी को देशभक्ति एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी नमन किया। वहीं उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतार लें तो निश्चित रूप से हमें किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आवाहन किया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करें तभी महापुरुषों के आदर्श सार्थक होंगे। सरकार की योजनाओं से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडेय, निशांत पटेल, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी आदि सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read