पांच वारण्टी गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली अनिल कुमार के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीन दयाल पाण्डेय के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा 5 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। जिसमे तेरस चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी लाट नं 2 थाना मुगलसराय चन्दौली, नाजिर हुसैन पुत्र निजामुद्दीन निवासी कसाब महाल थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, छोटा भीम पुत्र मुन्ना सोनकर निवासी नई बस्ती थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, बबलू सोनकर पुत्र दरोगा सोनकर निवासी रेवसा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली वह पप्पू सोनकर पुत्र रामजी सोनकर निवासी नई बस्ती गाधीनगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली बताए जाते है। जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कारवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















