समन्वय स्थापित कर 60 दिवसीय अभियान को बनाये सफल: डीएम
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे ने बताया कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर गोवंश को संरक्षण की कार्यवाही आज से शुरू की गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद में अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश के लिए पर्याप्त गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना करने और गोवंश के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि निर्देशित किया है कि गोवंश की देखभाल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें चारा, भूसा, टीनशेड, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं उपचार आदि के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किये जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















