एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिये जारी हुई पहली किस्त
जितेन्द्र सिंह चौधरी/विनय सिंह
बाबतपुर, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की विस्तारीकरण के लिये 550 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है इससे 294 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। वाराणसी एयरपोर्ट की विस्तारीकरण के लिए 1033 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। बताते चलें कि एयरपोर्ट का विस्तारितकरण की प्रकिया कई चरणों में होना है इसमें रनवे के विस्तार समेत कई मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। राजस्व, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके लिए बसनी में 109 एकड़ समेत घमापुर, बैकुंठपुर, कर्मी, मंगारी और सगुनहा की 181 एकड़ जमीन ली जानी है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण से 858 किसान प्रभावित होंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










