विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में फार्मेसी दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, सेवानिवृत्ति चीफ फार्मासिस्ट जागेश्वर प्रसाद सिंह भी उपस्थिति रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि फार्मासिस्ट भाई हमारे चिकित्सा जगत की रीड की हड्डी है। उन्होंने कहा कि पीएससी, सीएससी, जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं का संचालन बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के सम्भव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर कमल सिंह, जिला सचिव फूल सिंह, संयुक्त सचिव बैजनाथ सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राम अग्रवाल, प्रेम सिंह, अनिल सिंह, दिलीप, अवधेश, रामचंद्र, बलराज, देवेंद्र, इंद्राज यादव, श्याम अंकुल व राघव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










