HomeVaranasiकाशी तमिल संगमम के एकेडमिक सत्र में पहुंचीं वित्त मंत्री

काशी तमिल संगमम के एकेडमिक सत्र में पहुंचीं वित्त मंत्री

काशी तमिल संगमम के एकेडमिक सत्र में पहुंचीं वित्त मंत्री

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीएचयू के एम्फी थिएटर मैदान में आयोजित काशी तमिल संगमम एकेडमिक सत्र में शामिल होने के लिए रविवार को पहुंचीं। कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ने अपने मातृभाषा तमिल में ही संबोधन किया जिससे तमिलवासी गदगद दिखे। वित्त मंत्री 3 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत काशी के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन पूजन किया।

रविवार की सुबह काशी तमिल संगमम में शामिल होने बीएचयू पहुंची। संगमम में आज के एकेडमिक कार्यक्रम का विषय मंदिर वास्तु कला और ज्ञान विषय रखा गया है। बीएचयू प्रशासन की ओर से वित्त मंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना का उल्लेख किया। वहीं दोनों संस्कृतियों के बारे में चर्चा की वित्त मंत्री बीएचयू के छात्रों संग संवाद करेंगी। वहीं शंकर आई हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगी। 250 बेड का अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके निर्माण की रूप—रेखा संगमम के दौरान ही बनी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read