पंचकोसी परिक्रमा में महिलाओं ने भी की भागेदारी
चंचल लोधी
एटा। निधौली कलां से सोरोजी पंचकोसी परिक्रमा करने जाते हुए और सोरोजी वराह अवतार भगवान जी के दर्शन किये और पंचकोसी परिक्रमा में भाग लिया। इस अबसर पर देवेंद्र लोधी एडवोकेट ने कहा कि वराह अवतार के दर्शनों के लिए पंचकोसी परिक्रमा करने का मौका मिला।
भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगबान वराह अवतार के रूप में सोरोजी में पृथ्वी को बचाने का उन्होंने काम किया, तभी से हम वराह अवतार भगवान की पूजा उपासना करते चले आ रहे हैं। आज लोगों में पंचकोसी परिक्रमा करने जाने के लिए उत्साह दिखा। देवेंद्र लोधी ने आगे बोलते हुए कहा कि एकादसी के दिन हम लोगो ने भगवान विष्णु के अवतार वराह भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम लोग सौभाग्यशाली है।
इस अबसर पर निधौली कला के संघ परिवार के साथ ही विवेक कुमार, संजीव पाण्डेय, विकास कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र लोधी एडवोकेट, चेतन जादौन, मौनी गुप्ता, रामकिशन वर्मा, राजीव गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता, सरोज गुप्ता, रजनेश, रश्मि, कनिका गुप्ता, चंद्रावती देवी, आशा देवी, सुमन देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।