Homeरायबरेलीनवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर लालगंज रायबरेली में नवरात्रि की प्रथम आराध्य देवी मां शैलपुत्री का विधि पूर्वक पूजन अर्चना किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने माता की विधि विधान से पूजन किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों ने भी माता की जयकारे के साथ पूजन अर्चना किया। साथ ही देवी के घट स्थापना,अखंड ज्योति प्रज्वलित कर माता के प्रथम चरित्र का पाठ कर मंगल फल प्राप्त किया गया। कक्षा नर्सरी की शिवांशी ने माता शैलपुत्री के रूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दे कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बताते हुए कहा कि माता का यह रूप सती, पार्वती, दुर्गा, उमा, शुभांगी, पर्वतवासिनी जैसे अनेकानेक नामों से प्रसिद्ध है। पूर्व जन्म में इनके पिता राजा दक्ष थे। राजा दक्ष ने प्रजेश होने पर यज्ञ किया, परंतु दामाद शिव को नहीं बुलाया। सती भगवान शंकर की स्वीकृति के बिना पिता के यहां चली गई। यज्ञास्थल पर अपना तिरस्कार एवं शिव का आसन न देखकर कुपित सती यज्ञाग्नि में कूद पड़ी। उधर शिव की समाधि भंग हुई तो उन्होंने वीरभद्र नामक गण को यज्ञस्थल पर भेजा। वीरभद्र ने यज्ञस्थली को विध्वंस किया और सती के जलते शरीर को लेकर चल पड़ा। धरती पर सती के अंग जिस- जिस स्थान पर गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ स्थापित हो गए। सती का अगला जन्म शैलराज की पुत्री पार्वती के रूप में हुआ। पार्वती की घोर तपस्या के बाद शिव ने उनका वरण किया। पर्वत राज की पुत्री होने के कारण माता के इस प्रथम रूप का नाम शैलपुत्री पड़ा। अंत में सभी को शरद नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर माता की पूजन एवं आरती की। जय माता दी के जयकारे से संपूर्ण विद्यालय भक्ति के रस में सराबोर रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेकानंद हाऊस की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read